Breaking News

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- पार्षद पत्नी के चुनाव में हार से रखी थी रंजिश, गोलीकांड करने वाला सुमित गिरफ्तार

0 0
Share

दीपक हल्द्वानी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के जजी कोर्ट के निकट हुए गोलीकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया।पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से बसानी क्षेत्र से आरोपी को दबोचा गया। गोलीकांड की घटना राजनीतिक रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी, जिसमें आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी के पिछले चुनाव में हारने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना 9 मार्च की है, जब भोटिया पड़ाव स्थित जजी कोर्ट के पास एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत भारी पुलिस बल तुरंत पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बसानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली, निवासी बैलेजली लॉज, भोटिया पड़ाव, एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट समेत 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ समय-समय पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वाहन बरामद किया।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!