Breaking News

पुलिस ने तंमचा व जिन्दा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया

पुलिस ने तंमचा व जिन्दा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया

काशीपुर। पुलिस ने तंमचा व जिन्दा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शास्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामनगर रोड पर स्थित नैस्ट कैफे के पास विपिन पुत्र धर्म सिंह निवासी शिवांगी कालोनी काशीपुर को एक अदद तमंचा 315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक सौरभ भारती व देवेंद्र सामंत
तथा कांस्टेबल दीपक जोशी व सुरेन्द्र कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.