Breaking News

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हर्षौल्लास के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हर्षौल्लास के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

🛑 ऊधमसिंहनगर पुलिस ने पुलिस लाइन रुद्रपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिले के सभी थानों और चौकियों में भी राष्ट्रध्वज फहराया गया।

➡️ एसएसपी महोदय ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने पुलिस विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर, एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्वाचन और नशा मुक्ति अभियान से संबंधित शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है कि वह समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ इन महत्वपूर्ण अभियानों में भी सक्रिय रूप से सहयोग करे।

➡️ कार्यक्रम में एसपी अपराध सुश्री नीहारिका तोमर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.