Breaking News

दिनेशपुर बना चैंपियन: स्व. अनूप कुमार हलदार स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन

रुद्रपुर : लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब, ट्रांजिट कैंप द्वारा आयोजित स्व. अनूप कुमार हलदार स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को ट्रांजिट कैंप के मैदान में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में दिनेशपुर की टीम ने ट्रांजिट कैंप को पेनल्टी शूटआउट में हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आस्था पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘माँ सरस्वती वंदना’ से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर और फुटबॉल किक मारकर फाइनल का विधिवत उद्घाटन किया।दिनेशपुर बना चैंपियन: स्व. अनूप कुमार हलदार स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन

मैच बेहद रोमांचक रहा — निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में दिनेशपुर विजयी रही। खेल मैदान में भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत, पार्षद सौरभ राज बेहड़, सामाजिक कार्यकर्ता रंजना हलदार समेत कई गणमान्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

पूर्व विधायक ठुकराल ने अपने संबोधन में कहा, “फुटबॉल केवल खेल नहीं, युवाओं के व्यक्तित्व और समाज निर्माण का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी बढ़ता है।”

उन्होंने टूर्नामेंट आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे क्षेत्र में खेल संसाधनों के विकास हेतु हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में शुभम दास, सुशील मंडल, सुमित रॉय, पंकज दास गुप्ता, संजीव जयसवाल, महेश रॉय, मानस बैरागी, सुजीत दास, सुबीर दास, चंदन यादव, अभिषेक दास, राहुल सरकार, रोहित समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.