Breaking News

स्पा सेंटरों और होटलों पर AHTU की छापेमारी, कई अनियमितताएं पकड़ी

  • रुद्रपुर/काशीपुर: स्पा सेंटरों और होटलों पर AHTU की छापेमारी, कई अनियमितताएं पकड़ी गईं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या के नेतृत्व में बुधवार को रुद्रपुर और काशीपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थित स्पा सेंटरों, होटलों, कैफे, सरस मॉल और प्रिया मॉल आदि में छापेमारी की। इस अचानक कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने कई स्पा सेंटरों में गंभीर अनियमितताएं पाईं, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। टीम ने वहां कार्यरत कर्मियों की जानकारी एकत्र की और सभी दस्तावेजों की जांच की।

प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या ने बताया कि कई स्पा सेंटर बिना किसी वैध दस्तावेजों या कर्मियों के सत्यापन के संचालित हो रहे थे। ऐसे मामलों में पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। साथ ही स्पा मालिकों और संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी कर्मचारी को नियुक्त न किया जाए और ग्राहकों की समुचित एंट्री रजिस्टर में दर्ज की जाए।

इस अभियान में एसएसआई काशीपुर अनिल जोशी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। यूनिट की इस कार्रवाई का उद्देश्य मानव तस्करी, अवैध गतिविधियों और अनियमित संचालन पर रोक लगाना था।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.