Breaking News

एकनाथ तारी को गोवा से किया गिरफ्तार , N.I. एक्ट के तहत लंबे समय से था फरार

एकनाथ तारी को गोवा से गिरफ्तार किया गया, N.I. एक्ट के तहत लंबे समय से था फरार

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: वर्ष 2016 से धारा 138, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्त एकनाथ तारी को रुद्रपुर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। माननीय न्यायालय, रुद्रपुर द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

अभियुक्त एकनाथ तारी पुत्र अशोक तारी, उम्र 52 वर्ष, निवासी – एफ-एफ-2, प्रथम तल, वासुदेव रेजिडेंसी, निकट कमत नर्सिंग होम, पोण्डा, गोवा, धनलक्ष्मी इंटरप्राइजेज का सोल प्रोप्राइटर है। कोर्ट द्वारा जारी NBW के बावजूद वह लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश में लगातार प्रयास किए। अंततः दिनांक 17 सितम्बर 2025 को समय लगभग दोपहर 1 बजे, अभियुक्त को शांतिनगर, गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

उप निरीक्षक प्रदीप कुमार

कांस्टेबल 1180 महेंद्र कुमार

कांस्टेबल भूपेंद्र

कांस्टेबल वीरेंद्र (SOG टीम)

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को न्यायालय के आदेशों की अनुपालना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.