Breaking News

पढ़िए कहाँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, ग्रामीणों को किया जागरूक

पढ़िए कहाँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, ग्रामीणों को किया जागरूक

(ख़बरीलाल खोज) पिथौरागढ़ (उत्तराखण्ड): “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने शनिवार को ग्राम रूंगड़ी (बनकोट क्षेत्र) में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 02 नाली में की जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट कर दिया।

पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध नशा कारोबार में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही में शामिल अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।

👉 पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे का कारोबार या खेती हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

—

📢 “नशा मुक्त उत्तराखण्ड – स्वस्थ समाज की ओर एक पहल”
पुलिस टीम के प्रयासों को क्षेत्रवासियों ने सराहा।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.