Breaking News

मां दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

मां दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

रुद्रपुर। रम्पुरा वार्ड नं. 24 स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंदिर परिसर में भक्तिभाव और श्रद्धा का दिव्य वातावरण बना रहा।

मुख्य अतिथि का आयोजकों ने पुष्पमालाओं व शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सत्संग व जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना का माध्यम है।

कथा वाचन का दायित्व उत्तर प्रदेश के एटा से पधारे पंडित विपिन बिहारी जी ने निभाया। पहले दिन की कथा में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, ध्रुव व प्रह्लाद की भक्ति और भक्ति मार्ग की महिमा का वर्णन किया।

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भावविभोर होकर कथा श्रवण किया। कार्यक्रम में पार्षद सोनी कोली, संजय ठुकराल, दर्शन कोली, विजय वापजेयी, अशोक यादव, बनारसी दास कोली, घनश्याम कोली, माया देवी, लक्ष्मी, उर्मिला, कुसुम, जमुना, सरोज, मीना रस्तोगी, आशा रानी, कमला, लीला, पवन, राम मूर्ति, कमलेश पाल, मिथलेश पाल, गंगा देवी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.