Breaking News

छात्र पर फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद

छात्र पर फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद

रुद्रपुर (ख़बरीलाल ख़ोज) : कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के बगवाड़ा चौकी अंतर्गत बीती रात एक छात्र पर जानलेवा फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की स्विफ्ट कार (UK07AU2792) भी बरामद कर ली है।

घटना 20 सितम्बर की रात की है, जब राजेन्द्र कुमार कश्यप (पुत्र विनोद कुमार, निवासी बगवाड़ा भट्टा) को कुछ युवकों ने जबरन कार में बैठाकर बगवाड़ा भट्टा के पास ले जाकर फायरिंग की। गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना रुद्रपुर में FIR संख्या 476/2025 पंजीकृत की गई। मामला गंभीर होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देश पर जांच टीमें गठित की गईं।

पुलिस को मिली मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर ब्लॉक रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां से तीन अभियुक्तों –

रवि दिवाकर,

रविकेश उर्फ अभय यादव,

ध्रुव चौहान –
को स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

अन्य दो अभियुक्त – हिमांशु कश्यप उर्फ जस्सी और अरुण गुप्ता – अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

SI सुरेंद्र रिंगवाल (चौकी प्रभारी बगवाड़ा)

SI मोहन चंद्र जोशी

कांस्टेबल ललित मोहन (का. 1092)

कांस्टेबल दिलीप कुमार (का. 20)

रुद्रपुर पुलिस का कहना है कि बचे हुए अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की भी गहराई से जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.