Breaking News

कोषागार में चला जागरूकता अभियान, पेंशनरों को डिजिटल सुविधा और स्वास्थ्य टिप्स की दी जानकारी

रुद्रपुर: आज जिला कोषागार, में साप्ताहिक पेंशन जागरूकता शिविर के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कोषाधिकारी श्री धीरज तिवारी एवं सहायक कोषाधिकारीगण श्री कमलेश चन्द्र संग्रौला, श्री राजीव वर्मा, श्री भगवत सिंह बोरा द्वारा पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से जमा करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया।कोषागार में चला जागरूकता अभियान, पेंशनरों को डिजिटल सुविधा और स्वास्थ्य टिप्स की दी जानकारी

शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आयी फिजियोथेरेपिस्ट डा० पूर्णिमा वर्मा ने उपस्थित पेंशनरों को शारीरिक फिटनेस एवं स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु उपयोगी सुझाव प्रदान किए।
शिविर में 50 से अधिक पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में लेखाकार दिनेश कुमार सिंह, हरीश सिंह, कल्याण सिंह, गगन गुणवन्त, योगिता सिंगवाल, शिखा छाबड़ा, नाहिल, सूरज मिश्रा, भावना जोशी, पूरन लाल, बहादुर राम, जसवन्त सिंह, तुषार रावत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं गवर्नमेंट पेंशनर वैलफेयर ऑर्गनाइजेशन से अध्यक्ष बी० एल० शाह, महासचिव एस० के० नैथर, आशा के० सिंह, राज बहादुर शर्मा आदि गणमान्य पेंशनर भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.