Breaking News

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, चार भट्टियां ध्वस्त – 180 लीटर कच्ची शराब बरामद

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, चार भट्टियां ध्वस्त – 180 लीटर कच्ची शराब बरामद

रुद्रपुर (ख़बरीलाल ख़ोज): “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत बुधवार को आबकारी विभाग ऊधम सिंह नगर ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा के खिलाफ़ सख्त अभियान चलाया। आबकारी आयुक्त के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में विभागीय टीमों ने कई अवैध भट्टियों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की।

रुद्रपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

ग्राम रायपुर भट्टे के समीप आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह एवं बृजेश जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने छापेमारी की। टीम ने मौके पर चार चलती भट्टियां नष्ट कीं, लगभग 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और करीब 14,000 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खटीमा में एक शराब तस्कर गिरफ्तार

इसी क्रम में खटीमा क्षेत्र में आबकारी टीम ने सुभाष सिंह पुत्र मुंशी सिंह, निवासी नदन्ना, खटीमा को एक कट्टे में 20 पाउच (लगभग 10 लीटर) कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

“नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान लगातार जारी

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
जनसहयोग और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, ताकि जनपद को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.