Breaking News

प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में दबंगों का हमला, पंडित से मारपीट

प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में दबंगों का हमला, पंडित से मारपीट
रुद्रपुर/ बिलासपुर : आज सुबह प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर विडुवा नगला, करतारपुर (बिलासपुर/रामपुर) में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ दबंगों ने पंडित आशीष मिश्रा उर्फ शिवा मिश्रा पर जान लेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर निवासी टिंकू मिश्रा अपने साथियों के साथ रात से ही मंदिर परिसर में घात लगाए बैठा था।

सुबह जैसे ही पंडित शिवा मिश्रा पूजा-अर्चना करने पहुंचे, आरोपियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। मारपीट होते ही पंडित किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाते हुए बाहर आए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.