Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के समीप सीसी सड़क के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विधायक शिव अरोरा ने दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के समीप सीसी सड़क के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रुद्रपुर: रुद्रपुर विधानसभा के वार्ड न. 12 दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के पास सीसी मार्ग का विधायक शिव अरोरा ने हवन पूजन कर शिलान्यास किया।
विधानसभा निधि से स्वीकृत 25 लाख की धनराशि से इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा किया जा रहा है, जहाँ से प्रतिदिन काफ़ी आवाजहि रहती है,
विधायक शिव अरोरा बोले कन्या छात्रावास के लोगो द्वारा काफ़ी समय से इस मार्ग के निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी,

वही विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय लोगो की मौजूदगी में इस मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया है उन्होंने कहा निश्चित रूप से इस मार्ग के निर्माण से काफ़ी लोगो को लाभ मिलेगा।

विधायक शिव अरोरा बोले रुद्रपुर विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, विकास कार्यों में कोई कमी नही आने दी जायेगी, निरंतर ग्रामीण से लेकर बस्ती, हर वार्डो में वहाँ के लोगो की मांग के अनुरूप कार्य गतिमान है।
उन्होंने कहा जनता ने सेवा के लिये चुना है और वह सेवा के माध्यम से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे है।

विधायक शिव अरोरा बोले जनता जानती है कि भाजपा मोदी राज में ही विकास कार्यों को गति मिली है, उत्तराखंड में भी भाजपा की धामी सरकार के कुशल शासन में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है जिसके चलते रुद्रपुर क्षेत्र में बड़ी बड़ी योजना का कार्य गतिमान है।
विधायक शिव अरोरा में कहा आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी बचे हुऐ कार्यों को कराने का कार्य किया जायेगा।

इस बाबा शिवानंद महाराज, मनीष अग्रवाल, प्रदीप बंसल, हरनाम चौधरी, हरविंदर सिंह, मान सिंह, वीं के सक्सेना, अभिषेक अग्रवाल, कमल कुमार, पुष्करमल,राम मौर्य, धीरज अग्रवाल, राहुल सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, पिंटू पाल, बिट्टू शर्मा, गिरीश पाल, महेंद्री शर्मा, चन्द्रसेन चंदा,मोहित चड्डा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.