Breaking News

स्कूल में तानाशाही ! छात्रा की पिटाई के बाद प्रिंसिपल ने परिजनों से की बदतमीजी, नाम काटने की धमकी

रुद्रपुर: रम्पुरा इलाके के एक निजी स्कूल में शिक्षिका द्वारा एक छात्रा को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिटाई से छात्रा के चेहरे पर उंगलियों के निशान पड़ गए और उसके होठों से खून निकल आया। परिजन जब छात्रा को लेने स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने और छात्रा का नाम स्कूल से काटने की धमकी देने का भी आरोप है।

रम्पुरा वार्ड-24 निवासी राहुल पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी नेहा हैप्पी चाइल्ड स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि शिक्षिका अंशिका (निवासी प्रीत विहार) ने बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की और कई थप्पड़ मारे, जिससे उसके होठ से खून निकल आया। राहुल के अनुसार छात्रा को लंच भी नहीं करने दिया गया और उसे शाम 4 बजे तक स्कूल में ही रोके रखा गया।

राहुल की पत्नी बबली जब बेटी को लेने स्कूल पहुंचीं, तो वह रोती हुई मिली। शिकायत लेकर प्रिंसिपल के पास जाने पर, प्रिंसिपल द्वारा अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए छात्रा का नाम काट देने और उसका शैक्षणिक सत्र बर्बाद कर देने की धमकी दी गई—ऐसा आरोप तहरीर में लगाया गया है।

वहीं दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन ने लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.