Breaking News

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और हथियार लहराने का आरोप,ब्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार

0 0
Share

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और हथियार लहराने का आरोप,ब्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार
हल्द्वानी:  रामपुर रोड क्षेत्र की रहने वाली ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ज्योति पर कुमाऊं क्षेत्र की स्थानीय देवी-देवताओं, महिलाओं और सामाजिक परंपराओं के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा प्रयोग तथा अशांति फैलाने के आरोप हैं।
मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है। हिम्मतपुर मल्ला निवासी जूही चुफाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हाल ही में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में आयोजित सभा के दौरान ज्योति अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से हथियार प्रदर्शित करते हुए क्षेत्रीय देवी-देवताओं और महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की।
थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। नोटिस जारी कर बृहस्पतिवार को ज्योति अधिकारी से थाने में लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से एक हथियार बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। इस पर आयुध अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
शहर के पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 27, 192, 196, 299 और 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें सार्वजनिक शांति भंग करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के दौरान ज्योति के कुछ समर्थक थाने के बाहर एकत्र हो गए। देर होने पर उन्होंने शोर-शराबा किया और पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। पूरे दिन ज्योति अधिकारी पुलिस की निगरानी में रहीं।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!