Breaking News

खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर बना राहत का केंद्र — 1032 लोगों की सहभागिता, 949 को योजनाओं का लाभ

0 0
Share

खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर बना राहत का केंद्र — 1032 लोगों की सहभागिता, 949 को योजनाओं का लाभ

खटीमा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मंगलवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत सनातन धर्मशाला, निकट नगर पालिका परिषद खटीमा में उपजिलाधिकारी तुषार सैनी की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 1032 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 22 प्रार्थना पत्रों/प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करते हुए सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों को शीघ्रता से निर्गत करने तथा शिविर में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु विशेष ध्यान रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रमेश चन्द्र जोशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्यसरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं इसलिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आप द्वारा चुनी सरकार आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए शिविरों में पहुंचकर कर योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त किया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 236 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवाई वितरित की गयी तथा 19 आयुष्मान कार्ड, 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 03 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया गया। होम्योपैथिक विभाग द्वारा 105 लोगों की जांच तथा आयुष विभाग द्वारा 98 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 व्यक्तियों के पेंशन आवेदन भरवाये गये, 08 व्यक्तियों के दिव्यांग बस पास बनाये बनाकर लाभान्वित किया गया। पूर्ति विभाग द्वारा 11 लोगों के राशन कार्ड/ई केवाईसी कराये गये। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06 महिलाओं को महालक्ष्मी किट योजना से 06 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 25 व्यक्तियों को सब्जी/मशाला/पुष्प क्षेत्रफल विस्तार योजना से. 04 व्यक्तियों को मशरूम उत्पादन योजना से लाभान्वित किया गया। डेयरी विभाग 10 व्यक्तियों को साईलेज एवं दुधारू पशु योजना से लाभांवित किया गया। शिविर में 12 जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, 35 आय/ जाति / स्थाई निवास प्रमाण पत्र, 02 विरासत दर्ज, 28 खाता खतौनी की प्रमाणित नकल, 02 यूसीसी पंजीकरण कराये गये।
इस दौरान राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं (मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, महिला मंगलदल व युवक मंगलदल का गठन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना आदि) से 949 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया।
शिविर में अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चन्द्र जोशी, अध्यक्ष युवा मोर्चा सतीश भट्ट, महिला मोर्चा विनीता सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष अमित पाण्डे सहित जनपद, तहसील, विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!