Breaking News

सेवा संकल्प अभियान व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रतिरक्षण कार्यक्रम का दिया गया प्रशिक्षण,सराहनीय कार्य करने वाली ए. एन. एम. को किया गया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रतिरक्षण कार्यक्रम का दिया गया प्रशिक्षण,सराहनीय कार्य करने वाली ए. एन. एम. को किया गया सम्मानित

रुद्रपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार मे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण मे आज बाजपुर, गदरपुर तथा रुद्रपुर शहरी क्षेत्र की ए एन एम को एच एम आई एस, जननी, यू विन तथा अन्य पोर्टलों एवं एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान जनपद मे सराहनीय कार्य करने वाली ए. एन. एम. को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि प्रतिरक्षण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे टीकाकरण डेटा की एंट्री, वैक्सीन स्टॉक का बेहतर प्रबंधन और लाभार्थियों की ट्रैकिंग सुनिश्चित हो सकेगी। विभाग का उद्देश्य है कि जनपद में गर्भवती माताओं तथा बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त किया जाए और कोई भी बच्चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।

प्रशिक्षण मे एसीएमओ डॉ डी पी सिंह, डॉ. हरीश पांडे, डॉ पी. डी. गुप्ता, डॉ सुधीर गुप्ता, डीपीएम हिमांशु मुश्युनी, प्रदीप महर, चाँद मियां, ए. एन. एम. नीमा मेहता, रेखा कन्याल, मीणा मण्डल, हेमा नैनवाल, शीतल, उषा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.