Breaking News

काशीपुर में पति ने अपनी दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

0 0
Share

प्रयाग भारत, काशीपुर: रुद्रपुर के काशीपुर में पति ने अपनी दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी पति के तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं. बेटे की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, काशीपुर के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटोराताल पूर्वी में जल संस्थान से सेवानिवृत्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा है. व्यक्ति घर में अपनी दूसरी पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था. जबकि उसकी बेटी मुंबई में रहकर किसी पार्लर में काम करती है. बीती सायं आरोपी का बेटा जिम गया था और घर पर उसकी मां अकेली थी. इसी दौरान व्यक्ति घर आया और अचानक पत्नी पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है अचानक घर में शोर-शराबा होने पर मकान मालिक व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां महिला लहूलुहान पड़ी थी. जिस पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था.

वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है.

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!