Breaking News

बरेली: महिला ने पांच अज्ञात लोगों पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारी गोली

0 0
Share

प्रयाग भारत, बरेली: महिला ने पांच अज्ञात लोगों पर अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट कर उसे गांधी उद्यान के पीछे गोली मारकर फेंकने का आरोप लगाया है। यह महिला 2022 में मेयर और दो जजों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है। महिला की भांजी ने तहरीर दी जिस पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को प्राथमिक जांच में मामला फर्जी लग रहा है।

शनिवार की शाम को तीन सौ बेड अस्पताल के सामने मेडिकल से दवा लेने आई वीर सावरकर नगर की महिला को काली कार से आए चार लोग ले गए और गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की भांजी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली उसकी मौसी जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई।

मौसी ने बताया कि वह शनिवार की शाम 4 बजे इनकम टैक्स ऑफिस के पास एक ठेले वाले से रुपये लेने गई थी। ठेले वाले ने रुपये अगले दिन देने को कहा। उसके बाद वह तीन सौ बेड अस्पताल के सामने दवा लेने के लिए गई ऑटो से उतरी। पीछे से काले रंग की कार आ गई। कार में सवार पांच लोगों ने उसे अंदर खींच लिया। आरोप है कि तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी चेन और कुंडल छिन लिए। मारपीट कर उसके कंधे के नीचे गोली मारकर कंपनी गार्डन के पीछे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला कुछ संंदिग्ध लग रहा है।

मेयर पर भी कार में खींचकर दुष्कर्म का लगाया था आरोप
इसी महिला ने 2022 में दुष्कर्म की एक रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में ही दर्ज कराई थी। लेकिन, 164 के बयान में उसने मेयर उमेश गौतम और दो जजों का नाम लेते हुए दुष्कर्म की बात कही। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसएसपी कार्यालय में हंगामा भी किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि 2006 से 2015 तक डॉ. उमेश गौतम के यहां नौकरी की थी। उत्पीड़न से तंग आकर नौकरी छोड़ दी। शाम को दवा लेने डॉक्टर के यहां जा रही थी। मेयर डॉ. उमेश गौतम समेत तीन लोगों ने कार में खींचकर नशे की गोली खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद गैंगरेप किया। हालांकि जांच में आरोप गलत मिलने पर पुलिस ने मुकदमे को स्पंज कर दिया था।

दोनों मामलों में समय और कहानी एक जैसी
इसी महिला के मामले में अब पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करी गई है। 2022 में और अब दर्ज दर्ज कराई थी। अगर दोनों मामलों में लगभग एक जैसा समय और कहानी देखने को मिल रही है। दोनों मामलों में शाम के समय अकेली डॉक्टर से दवा लेने और कार में खींच कर गैंग रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों ही मुकदमों में गैंगरेप के बाद उसे फेंक कर आरोपी को फरार होना दिखाया गया है। ऐसे में पुलिस को मामले में झोल लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर रविवार की दोपहर पीड़ित महिला ने महिला जिला अस्पताल में काफी हंगामा किया। आरोप लगाया कि उसका समय से मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *