Breaking News

सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी

0 0
Share

सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ रक्तदान शिविर का आयोजन,
युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा ) बाजपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही संस्था सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट, रुद्रपुर द्वारा केवीएस ब्लड बैंक, (बाजपुर) में स्वच्छ रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर कुलविंदर सिंह किंडा, जगतार सिंह बाजवा, लवप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह गिंदर और हरप्रीत सिंह वीर जी सहित अन्य सहयोगियों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक श्री रामवीर यादव ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों तथा केवीएस ब्लड बैंक के इंचार्ज श्री भारत मेहरा और उनकी पूरी टीम का तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
वहीं संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अलका अरोड़ा ने कहा कि सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में लगातार सक्रिय है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं और समाज में मानवता की भावना को मजबूत करें।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!