Breaking News

रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण: तीन आरोपित गिरफ्तार, एक जिला अस्पताल में भर्ती

0 0
Share

रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण: तीन आरोपित गिरफ्तार, एक जिला अस्पताल में भर्ती
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में दर्ज गैंगरेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने पूरी रात दबिश देकर यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 85/2026 धारा 351(3) व 70(1) बीएनएस के तहत करन व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 22 फरवरी की रात पीड़िता गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से अपने देवर के साथ लौट रही थी। मोदी मैदान के पास देवर के परिचित युवकों ने उसे मोटरसाइकिल से ठंडी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया तथा घटना का वीडियो भी बनाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसपी क्राइम, एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
25 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास से तीन आरोपितों—राजा रस्तोगी (28), विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू (25) और करन सिंह (19)—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
चौथे आरोपित अभय सक्सेना उर्फ चाइना द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने की सूचना है। वर्तमान में उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। चिकित्सकीय अनुमति मिलने के बाद उसके विरुद्ध भी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रकरण में धारा 3(5) व 115(2) बीएनएस की वृद्धि की है। एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!