Breaking News

किच्छा में जहरीली मिठाई का खेल,बच्चे की तबीयत बिगड़ी,नाम बदलकर बिक्री का खेल,नीरज स्वीट्स पर गंभीर आरोप

0 0
Share

किच्छा में जहरीली मिठाई का खेल,बच्चे की तबीयत बिगड़ी,नाम बदलकर बिक्री का खेल,नीरज स्वीट्स पर गंभीर आरोप

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा):किच्छा: जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा मेन मार्केट में स्थित नीरज स्वीट्स सवालों के घेरे में है। आरोप है कि दुकान से खरीदी गई दूषित और दुर्गंधयुक्त मिठाई खाने से एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रुद्रपुर निवासी मनीश बावा ने बताया कि 2 किलो मिक्स मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर बच्चों ने जैसे ही मिठाई खाई, बच्चे को घबराहट और उल्टी जैसा महसूस होने लगा। जब परिजनों ने मिठाई चखी तो उसमें तेज बदबू और खराब स्वाद पाया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब शिकायतकर्ता मिठाई लेकर दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि दुकानदार ने “गलती से गलत मिठाई चले जाने” की बात स्वीकार करते हुए मिठाई बदलने की पेशकश की। इससे साफ संकेत मिलता है कि ग्राहकों को बासी या खराब मिठाई बेची जा रही थी।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।
शिकायतकर्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से तत्काल छापेमारी, नमूना परीक्षण और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब हरकत में आता है और उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!