Breaking News

एक्शन में एसएसपी अजय गणपति—किच्छा कोतवाली में हड़कंप,जनता दरबार में मौके पर समाधान

0 0
Share

एक्शन में एसएसपी अजय गणपति—किच्छा कोतवाली में हड़कंप,जनता दरबार में मौके पर समाधान

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर/किच्छा:ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने गुरुवार को किच्छा कोतवाली का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर सख्त नाराजगी जताते हुए विवेचकों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनकर कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी कराया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कोतवाली कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात व मेस का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई और शस्त्रों की सुरक्षित व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अव्यवस्थाओं पर सुधार के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके बाद एसएसपी ने कोतवाली में तैनात विवेचकों का OR (ऑर्डरली रूम) लिया और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी, निष्पक्ष और तय समय सीमा में किया जाए। गंभीर मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, यातायात व्यवस्था और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी विवेचना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद से ही कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!