Breaking News

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डंपर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

0 0
Share

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डंपर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

सितारगंज। ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक मौके पर फरार हुआ है। बताया गया कि मृतक के बड़े भाई की शादी 23 फरवरी को होनी है। इस घटना के बाद शादी की खुशीयां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी मंडी से लौटते समय हुई है।

दरअसल, घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच किसी काम से युवक हल्द्वानी गया था। बुधवार को वापस लौट रहा था तभी गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में मृतक की पहचान 23 वार्षिय अमर सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी गांव मैदना, न्यूरिया (पीलीभीत) के रूप में हुई है। जबकि 14 वार्षिय चचेरा भाई गौतम सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अमर सिंह अविवाहित था और सिडकुल, रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!