Breaking News

काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 82 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0 0
Share

हल्द्वानी : काठगोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18R 6945 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 275 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को नानकमत्ता से हल्द्वानी लाकर अधिक मुनाफे में बेचने की फिराक में था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में जनपद पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!