Breaking News

चुनाव प्रचार में भाजपा मेयर प्रत्याशी को मतदाताओं का मिल रहा जोरदार समर्थन

0 0
Share

चुनाव को धार देने हेतु पार्षद प्रत्याशियों एवं वार्ड प्रभारियों की हुई बैठक

काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता।भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली का चुनाव प्रचार अब धुआंधार रूप में आ गया है उन्होंने गत सांय सिंघान और कजीबाग क्षेत्र में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे मतदाताओं ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और चुनाव में भारी मतों से जिताने का भरोसा दिया। वही आज श्री बाली ने जैन मंदिर और नागनाथ मंदिर मैं माथा टेकने के बाद नागनाथ मंदिर के पास से चुनाव प्रचार किया। श्री बाली जिस भी गली मोहल्ले में गए लोगों ने उन्हें पूरे प्यार और सम्मान से गले लगाया और कहा कि इस बार वें किसी बहकावे में नहीं आएंगे और विकास के लिए भाजपा को वोट देंगे क्योंकि जिनकी सरकार ही नहीं है वह वायदे तो बहुत कर रहे हैं मगर हमें पता है कि वह विकास कुछ नहीं कर पाएंगे। हमारा मेयर कैसा हो दीपक बाली जैसा हो, चप्पा चप्पा भाजपा, और कोई नहीं है टक्कर में क्यों पड़े हो चक्कर में आदि गगन भेदी नारों से पूरा माहौल भाजपामय नजर आया। भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली ने मतदाताओं से अपील की कि इस बार वें किसी के बहकावे में आने की गलती मत करें क्योंकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है उसमें नगर निगम का इंजन भी जब जुड़ जाएगा तो तेजी से काशीपुर का विकास होगा। बस एक बार मौका दे दो जनता को खुद पता चल जाएगा कि विकास होता क्या है। मैं शहर वासियों को निराश नहीं होने दूंगा। चुनाव प्रचार में जिला महामंत्री मोहन बिष्ट पार्षद प्रत्याशी वैशाली गुप्ता सुरेश सैनी केवल कृष्ण छाबड़ा गौरव छाबड़ा मुकेश पाहवा गगन कांबोज सूरज कांबोज पुष्पअग्रवाल उमेश कांबोज भाजपा जिला महामंत्री विपिन अरोरा संजय अरोरा नितिन अरोरा राजेंद्र सैनी एडवोकेट मंजू यादव नीरज वर्मा रवि प्रजापति अमित जैन विमल वर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। उधर चुनाव प्रचार को और धार देने के लिए भाजपा चुनाव कार्यालय में वार्ड प्रभारियों एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक हुई जिसमें प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक चुनाव संयोजक आशीष गुप्ता राहुल पैगिया नगर मंडल अध्यक्ष रजत सिद्धू अभिषेक गोयल चौधरी संसार सिंह अनुज सेठ मेयर प्रत्याशी दीपक बाली मंजू यादव सुधा शर्मा अशोक अरोरा पंकज टंडन ईश्वर चंद्र गुप्ता जिला महामंत्री मोहन बिष्ट अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन अनुराग अग्रवाल बलकार सिंह सर्वेश बाली ईश्वर गुप्ता राजीव घई मुकेश चावला अमन वाली लवीश अरोरा राधेश्याम प्रजापति सुरेंद्र जीना गगन कांबोज कुंदन सिंह सैनी तरुण वर्मा हरीश जोशी कल्पना राणा नीरजा सिंह राज दीपिका मधुर सुरेंद्र सिंह गुरंग पुष्कर बिष्ट कमलेश कुमार सहित वार्ड प्रभारी एवं पार्षद प्रत्याशी शामिल रहे। सभी प्रत्याशियों से कहा गया कि वह पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुट जाएं क्योंकि जीत हमारी है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!