Breaking News

रूद्रपुर में खेल मैदानों के विकास के लिए महापौर ने खेल मंत्री से की मुलाकात – नये सस्ता गल्ला डिपो खोलने का भी किया आग्रह

0 0
Share

रूद्रपुर में खेल मैदानों के विकास के लिए महापौर ने खेल मंत्री से की मुलाकात
– नये सस्ता गल्ला डिपो खोलने का भी किया आग्रह

रूद्रपुर/देहरादून। रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में खेल मैदानों के विकास को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही नये सस्ता गल्ला डिपो खोलने का भी आग्रह किया।

महापौर ने खेल मंत्री को खेल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। महापौर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का गृह जनपद होने के साथ-साथ उधमसिंहनगर एक औद्योगिक नगरी है, जहाँ बड़ी संख्या में युवा रहते हैं। ऐसे में यहाँ खेल सुविधाओं का अभाव एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में खेल मैदान विकसित किए जाते हैं तो बच्चों और युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में प्रवाहित होगी और वे खेल के क्षेत्र में राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ पर खेल मैदानों का निर्माण संभव है। ट्रांजिट कैम्प वार्ड नंबर 03 में बच्चों के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहाँ पर खेल मैदान विकसित कर उन्हें खेलकूद की ओर प्रेरित किया जा सकता है। इसी प्रकार संजय नगर खेड़ा वार्ड नंबर 11 में गन्ना भवन के पीछे भी पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहाँ पर खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मैदान बनाया जा सकता है। इसके अलावा रविन्द्र नगर वार्ड नंबर 37 में भी ऐसी भूमि है, जहाँ पर खेल मैदान का निर्माण कर युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

महापौर शर्मा ने कहा कि इन स्थानों पर खेल मैदानों के निर्माण से न केवल बच्चों और युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा, बल्कि प्रदेश को खेल जगत में और अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। उन्होंने खेल मंत्री से आग्रह किया कि जैसे प्रदेश के अन्य जिलों में नए खेल मैदानों और स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है, वैसे ही रूद्रपुर को भी इस योजना से जोड़ा जाए।

इसके साथ ही महापौर ने कहा हमारा उद्देश्य है कि रूद्रपुर का हर बच्चा और युवा खेलों की ओर आकर्षित हो और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर व प्रदेश का नाम रोशन करे। यदि खेलों के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जाए तो यहाँ की प्रतिभाएँ किसी भी स्तर पर पीछे नहीं रहेंगी।

इसके साथ महापौर ने रूद्रपुर शहर में नये सस्ता गल्ला डिपो खोलने का भी आग्रह किया। उन्होनंे कहा कि रूद्रपुर में पिछले कुछ समय से आबादी लगातार बढ़ रही है, लंबे समय से नये राशन डिपो नहीं खुले हैं, जिस कारण कई राशन डिपो पर लाभार्थियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लोगों को राशन लेने के लिए घंटों इंतजार में लगना पड़ता है। उन्होनंे कहा कि व्यापक जनहित में शहर की आबादी को देखते हुए नये सस्ता गल्ला डिपो खोलना आवश्यक है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने महापौर की इस पहल की सराहना की और उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share