Breaking News

युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति जोड़ना जरूरीः विकास शर्मा महापौर ने की श्री चन्द्रदेव महाराज मंदिर में टीन शेड और वाटर कूलर लगाने की घोषणा

0 0
Share

युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति जोड़ना जरूरीः विकास शर्मा
महापौर ने की श्री चन्द्रदेव महाराज मंदिर में टीन शेड और वाटर कूलर लगाने की घोषणा

रूद्रपुर। किच्छा रोड स्थित श्री चन्द्रदेव महाराज मंदिर का स्थापना दिवस एवं भुर्जी समाज कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भुर्जी समाज ने महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोरा के समक्ष कई समस्याएं रखी। सम्मेलन में महापौर विकास शर्मा ने भुर्जी समाज कल्याण समिति की मांग पर मंदिर में नगर निगम की ओर से टीन शैड निर्माण करने ओर वाटर कूलर लगाने की घोषणा की।

भुर्जी समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा एवं महापौर विकास शर्मा का भुर्जी समाज ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि धर्म से विमुख होकर कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक पर्व, रीति रिवाज एवं संस्कृति सभी हमें एक सूत्र में जोड़ने का काम करते है। रूद्रपुर शहर में सभी पर्वों को मिलजुलकर मनाने की जो परंपरा है उसे आगे भी कायम रखना होगा।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसमें धार्मिक स्थलों भी विकास में पीछे नहीं रहेंगे। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने के साथ ही पूरे शहर को नया स्वरूप देने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। आने वाले दिनों में किसी चौराहे पर डमरू नजर आयेगा। किसी चौराहे पर त्रिशूल ओर कहीं पर महादेव नजर आयेंगे। महापोर ने कहा कि अभी उनके कार्यकाल के चार माह बीते हैं। इन चार महीनों में शहर में कई बदलाव नजर आने लगे हैं। अटरिया मंदिर से धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की शुरूआत की जा चुकी है।

महापौर ने कहा कि जो वायदे चुनाव के समय जनता से किये थे उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। गांधी पार्क का शीघ्र ही कायाकल्प होने जा रहा है। यह ऐसा पार्क बनेगा जिसमें लोग घूमने जाया करेंगे। शहर के अन्य पार्कों का भी सौंदर्यीकरण किया जाना है। शहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए बरसातों में चार हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य नगर निगम ने रखा है। महापौर ने भुर्जी समाज के लोगों से भी अपनी मांग के नाम एक एक पेड़ अवश्य लगाने का आहवान किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की मांग पर नगर निगम की ओर से मंदिर में टीन शैड बनाने और वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगे भी भुर्जी समाज जो भी सहयोग की जरूरत होगी वह हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम को विधायक शिव अरोरा सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, गिरीश पाल, बिट्टू शर्मा, भुर्जी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चन्द्रा,उपाध्यक्ष रोशन लाल चन्द्रा, सचिव राजीव कुमार चन्द्रा, विजय पाल चन्द्रा, वीरेन्द्र कुमार चन्द्रा, विनोद चन्द्रा, रतन लाल चन्द्रा, राजेन्द्र चन्द्रा, राजेश चन्द्रा, रमेश चन्द्रा, पप्पू चन्द्रा,सोमपाल चन्द्रा, सत्यपाल चन्द्रा, अशोक कुमार चन्द्रा, राजकुमार चन्द्रा, मनोज कुमार चन्द्रा, पूरन लाल चन्द्रा, गेंदन लाल चन्द्रा, जितेन्द्र कुमार चन्द्रा, सुभाष चन्द्रा, ओमप्रकाश चन्द्रा, महेन्द्र पाल, रवि चन्द्रा, नरेश चन्द्रा, सुरेश चन्द्रा, राजू चन्द्रा, बबलू चन्द्रा, शंकर लाल चन्द्रा, सुनील चन्द्रा, राजीव चन्द्रा, दीनानाथ चन्द्रा, राजेन्द्र चन्द्रा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share