अटरिया माता मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा ) रुद्रपुर: टरिया माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पंतनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली गई है।
दिनांक 26 फरवरी 2026 को वादी पंकज गौड़ पुत्र नन्हे बाबू शर्मा निवासी रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अटरिया माता मंदिर में दो अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे छह दानपात्रों को तोड़कर उनमें रखी धनराशि चोरी कर ली। इस मामले में पंतनगर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 30/2026 धारा 305(D) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर तथा क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में पंतनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने 6 मार्च 2026 को सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी राम किशन उर्फ किशन पुत्र स्व. कप्तान सिंह निवासी तीन पानी डैम, चौहान मार्ट के ऊपर, कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, जिला उधम सिंह नगर (उम्र 18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए 8108 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त भगवा रंग का कपड़े का टुकड़ा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत
उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह
कांस्टेबल नितिन कुमार
कांस्टेबल हरी सिंह



