Breaking News

अजय गणपति का सख्त एक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

0 0
Share

अजय गणपति का सख्त एक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) पंतनगर (ऊधमसिंहनगर)। जनपद में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में हुई इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति साफ दिखाई दी।
डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जंग बहादुर उर्फ जंगा के विरुद्ध एफआईआर संख्या 32/2026 दर्ज की। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65, 351(3), 127 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने दबिश देकर वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!