Breaking News

बेहड ने उधेड़ी शुक्ला की स्क्रिप्ट— मन्नू पाल से लिखवाया ड्रामा, जनपद जानता है सच

0 0
Share

बेहड ने उधेड़ी शुक्ला की स्क्रिप्ट— मन्नू पाल से लिखवाया ड्रामा, जनपद जानता है सच

किच्छा: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की प्रेसवार्ता के बाद किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने तीखा पलटवार करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। बेहड ने कहा कि “शुक्ला जी, आप बोलने में माहिर हैं, लेकिन दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में भी झाँक लेना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि “बच्चे किसी के भी हों, गलती कर सकते हैं। एक बार फिर स्वयं को आईने में देखकर आत्ममंथन कीजिए।”
बेहड ने ब्लॉक चुनाव के समय की ओर इशारा करते हुए कहा कि “अपने ही घर को छावनी में तब्दील करने वाले आज सफ़ाई क्यों दे रहे हैं? आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी आन पड़ी है?”
विधायक बेहड ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “मन्नू पाल से बाकायदा समझौता कर स्क्रिप्ट लिखवाई गई—मेरे बारे में भी और आपके बारे में भी। यह बात सिर्फ जनपद ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक भली-भांति जानते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “आपकी ही सरकार है, आपका ही प्रशासन है, आपके ही अधिकारी हैं, फिर भी आपको भय क्यों सता रहा है? जो सवाल आप मुझसे पूछ रहे हैं, वही सवाल अपनी सरकार और अपने अधिकारियों से क्यों नहीं पूछते?”

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!