Breaking News

अंकिता हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेसी ‘सबूत बताओ’ आक्रोश मार्च, रुद्रपुर में कांग्रेस का पुतला दहन

0 0
Share

अंकिता हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेसी ‘सबूत बताओ’ आक्रोश मार्च, रुद्रपुर में कांग्रेस का पुतला दहन
रुद्रपुर: अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में कथित रूप से झूठ और भ्रम की राजनीति किए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में विशाल आक्रोश मार्च का आयोजन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
आक्रोश रैली का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी एवं जिला अध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने किया। बड़ी संख्या में महिलाएं अम्बेडकर पार्क में एकत्र हुईं, जहां कांग्रेस के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक होते हुए गल्ला मंडी पहुंचीं, जहां कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया गया।
तख्तियों पर “कांग्रेस सबूत बताओ, दिवंगत बिटिया की आत्मा को मत सताओ” और “अंकिता की आत्मा को सताना बंद करो” जैसे नारे लिखे थे।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने घटना के पहले दिन से गंभीरता दिखाई, दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया, एसआईटी गठित की और 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल करवाई। न्यायालय के माध्यम से मई 2025 में तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाकर सरकार ने अंकिता को न्याय दिलाया है।
विधायक अरोरा ने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह एक दिवंगत बेटी के नाम पर झूठ की राजनीति कर रही है। यदि कांग्रेस या किसी के पास इस मामले से जुड़े कोई भी सबूत हैं तो उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। सरकार पूरी गंभीरता से जांच कराएगी और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी की आत्मा को कष्ट पहुंचाने का कार्य कर रही है, जबकि धामी सरकार ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाकर न्याय सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए इस संवेदनशील मामले पर राजनीति कर रही है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अंकिता के नाम पर की जा रही राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कांग्रेस के पास कोई तथ्य हैं तो वे न्यायालय में पेश करें, सड़कों पर भ्रम फैलाना बंद करें।
जिला अध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से प्रदेश की महिलाएं आहत हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और उत्तराखंड विरोधी राजनीति करने वालों को आने वाले समय में जवाब देगी।
आंदोलन में मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!