Breaking News

नशे का काला खेल बेनकाब,मेडिकल स्टोर से 10 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित दवाएं बरामद, मालिक गिरफ्तार

0 0
Share

नशे का काला खेल बेनकाब,मेडिकल स्टोर से 10 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित दवाएं बरामद, मालिक गिरफ्तार

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) गदरपुर (ऊधमसिंहनगर)। जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में एसटीएफ कुमायूं यूनिट, कोतवाली गदरपुर पुलिस एवं औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने मैन मार्केट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद कीं।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा कुमार मेडिकल हाल/स्टोर, मैन मार्केट गदरपुर में आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार (53 वर्ष), पुत्र बनवारी लाल, निवासी वार्ड नंबर-01, मैन बाजार गदरपुर बताया, जो स्वयं को स्टोर का स्वामी बता रहा था।
गहन तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टों, गत्ते की पेटियों एवं कपड़े के थैलों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। बरामद दवाओं में ट्रामाडोल मिश्रित 9416 कैप्सूल, अल्प्राजोलाम की 1300 टैबलेट तथा 100 एमएल की 51 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल हैं। ये सभी दवाएं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं।
बरामदगी के उपरांत अभियुक्त को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई किन स्रोतों से की जा रही थी तथा किन-किन क्षेत्रों में इनकी आपूर्ति की जाती थी। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!