Breaking News

रुद्रपुर में 12.43 लाख की कथित ठगी का मामला गरमाया, छोटे व्यापारी ने उच्चस्तरीय जांच की लगाई गुहार

0 0
Share

रुद्रपुर में 12.43 लाख की कथित ठगी का मामला गरमाया, छोटे व्यापारी ने उच्चस्तरीय जांच की लगाई गुहार


ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप स्थित कृष्णा कॉलोनी के एक किराना व्यापारी जितेंद्र गौतम ने स्थानीय थोक कारोबारी पर ₹12,43,700 की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में निवास कर रहा है और करीब 6 वर्षों से किराना परचून की दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।
पीड़ित के अनुसार उसने 21 सितंबर 2025 को गर्ग एजेंसी के स्वामी वरुण गर्ग को आईटीसी कंपनी का माल देने के नाम पर ₹12,43,700 नगद दिए थे। यह रकम उसने अपने परिजनों और मित्रों से उधार लेकर एकत्र की थी। आरोप है कि भुगतान के बाद भी उसे माल नहीं मिला।
व्यापारी का कहना है कि बाद में एजेंसी की ओर से 24 सितंबर 2025 को वाहन संख्या UK06CC0097 से माल भेजे जाने का दावा किया गया, लेकिन न तो कोई वैध चालान या रसीद दिखाई गई और न ही डिलीवरी का हस्ताक्षरित प्रमाण प्रस्तुत किया गया। जीपीएस लोकेशन की एक पीडीएफ उपलब्ध कराई गई, जिसे व्यापारी ने संदिग्ध बताया है।
सीसीटीवी फुटेज मांगने पर एजेंसी की ओर से 22 सितंबर को आग लगने से डीवीआर और डिस्प्ले जलने की बात कही गई। पीड़ित ने इस घटना को भी जांच का विषय बताते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। साथ ही कथित ड्राइवर से पूछताछ और जीपीएस डेटा की तकनीकी जांच की मांग उठाई है।
पीड़ित ने बताया कि उसने 26 दिसंबर 2025 को कोतवाली रुद्रपुर में प्रार्थना पत्र दिया, 16 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी तथा 31 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
व्यापारी का कहना है कि इस घटना के कारण वह और उसका परिवार मानसिक रूप से गहरे तनाव में है तथा उधारदाताओं के दबाव का सामना कर रहा है। उसने प्रशासन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!