Breaking News

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

0 0
Share

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

डॉ. केसी चंदोला ने फहराया तिरंगा; बोले- युवा शक्ति के कंधों पर है विकसित भारत का उत्तरदायित्व

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रुद्रपुर: आजादी के अमृत काल के गौरवशाली पड़ाव पर प्रतिष्ठित चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा वसुंधरा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

समारोह का भव्य शुभारंभ संस्थान के मार्गदर्शक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. केसी चंदोला के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। जैसे ही मुख्य अतिथि ने डोरी खींचकर तिरंगे को उन्मुक्त आकाश में लहराया, समूचा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान ने वातावरण में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार किया।

डॉ. केसी चंदोला ने अपने संबोधन में इतिहास, वर्तमान और भविष्य के कर्तव्यों को जोड़ते हुए कहा आज जब हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, तो हमें उन गुमनाम नायकों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने अपनी जवानी देश की वेदी पर कुर्बान कर दी। स्वतंत्रता केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह एक सतत जिम्मेदारी है। विशेषकर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए, राष्ट्र सेवा का अर्थ है- बीमार और लाचार चेहरों पर मुस्कान लाना। हमारे संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री धारक तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील चिकित्सक बनाना है जो अपनी जड़ों से जुड़े हों और जिनके हृदय में राष्ट्र प्रथम का भाव हो। यदि हमारा युवा स्वस्थ और संकल्पित है, तो भारत को पुनः विश्व गुरु बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती।

ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लघु भारत की झलक पेश की। देशभक्ति गीतों पर आधारित सामूहिक नृत्य और स्वाधीनता संग्राम के दृश्यों को दर्शाती लघु नाटिकाओं ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय विश्वकर्मा, प्रबंधक सागर तिवारी, डॉ. टीएस द्विवेदी, डॉ. जे घोष, डॉ. एचएस चौहान, डॉ. निरंजन यादव, डॉ. आशीष पंत, डॉ. नवीन, डॉ. देवेन्द्र कुमार, डॉ. आलिया, डॉ. रश्मि नेगी, डॉ. नीरजा, डॉ. सीमा, डॉ. ललित सनवाल, डॉ. नरेन्द्र कुमार और डॉ. राजीव कुमार, मीडिया प्रभारी विशाल मेहरा सहित समस्त स्टाफ ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!