Breaking News

कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली फ्लॉप रही: डॉ. केसी चंदौला

0 0
Share

रूद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता डा. केसी चंदौला ने दिल्ली में रविवार को आयोजित कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली पर तीखा हमला बोलते हुए इसे फ्लॉप रैली करार दिया। उन्होंने कहा कि रैली का आयोजन भले ही बड़े पैमाने पर दिखाया गया हो, लेकिन वास्तविकता में यह कांग्रेस के लिए कोई सफलता नहीं साबित हुई। डा. चंदौला ने मीडिया को जारी बयान में कहा कांग्रेस अब पूरे देश में समाप्त होने की कगार पर है। जनता ने उनकी नीतियों और कार्यशैली से तंग आकर उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। आज कांग्रेस को देश के किसी भी हिस्से से ‘राजनीतिक ऑक्सीजन’ नहीं मिल रही है। उनके पास अब जनता को जोड़ने या प्रभावित करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। यह पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा नेता ने कांग्रेस के भीतर जारी आपसी संघर्ष और तुष्टिकरण की राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं को आपस में लड़ाई से फुरसत नहीं है। पार्टी का सारा ध्यान केवल तुष्टिकरण और अपने स्वार्थ के मुद्दों पर केंद्रित है। यही वजह है कि उनके आरोप और बयान हमेशा बेबुनियाद साबित होते हैं। जनता अब ऐसे झूठे वादों और आरोपों पर ध्यान नहीं दे रही है। डा. चंदौला ने आगे कहा भाजपा ने हमेशा देश और राज्य के विकास को प्राथमिकता दी है। हमारी सरकार की नीतियां जनता के हित में हैं और यही कारण है कि लोग हमें लगातार समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस की असफलताओं और आंतरिक विघटन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की मजबूत पकड़ और योजनाओं की सफलता कांग्रेस को और पीछे धकेलेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ जागरूक रहें और विकास के मार्ग को मजबूत करें।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!