Breaking News

डीएम का बड़ा एक्शन:गैस एजेंसियों पर कसा शिकंजा – अब घर तक ही पहुंचेगा सिलेंडर, गोदाम वितरण बंद,गैस एजेंसी संचालकों को चेतावनी – नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्यवाई

0 0
Share

डीएम का बड़ा एक्शन:गैस एजेंसियों पर कसा शिकंजा – अब घर तक ही पहुंचेगा सिलेंडर, गोदाम वितरण बंद,गैस एजेंसी संचालकों को चेतावनी – नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्यवाई

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा) रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर में घरेलू गैस वितरण को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय और आईओसी से प्राप्त गाइडलाइन के आधार पर अब गैस एजेंसियों को स्पष्ट रूप से आदेशित किया गया है कि 24 मार्च 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार, उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) लेकर ही सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। किसी भी स्थिति में गोदाम से सीधे गैस वितरण की अनुमति नहीं होगी।
डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई गैस एजेंसी संचालक इस आदेश का उल्लंघन करते हुए गोदाम से गैस वितरण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराने हेतु नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05944-250250, 05944-250500 या एलपीजी टोलफ्री नंबर 18002333555 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर अंकुश लगेगा।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!