Breaking News

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल: एसपी क्राइम नीहारिका तोमर को पुलिस लाइन रुद्रपुर में भावभीनी विदाई

0 0
Share

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल: एसपी क्राइम नीहारिका तोमर को पुलिस लाइन रुद्रपुर में भावभीनी विदाई

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पद पर तैनात सुश्री नीहारिका तोमर के स्थानांतरण पर पुलिस लाइन, रुद्रपुर में एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनका तबादला अब जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात प्रबंधन में सुधार लाने और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने में उनके प्रयासों को विशेष रूप से याद किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद को नई दिशा मिली है। उन्होंने सुश्री तोमर के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएं दीं। समारोह भावुक क्षणों के बीच संपन्न हुआ, जहां सभी ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताया।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!