Skip to the content
विवादों में फिर घिरे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ,क्या थम जाएगा राजनीतिक सफर?
रुद्रपुर : कभी भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि लगातार विवादों और आरोपों ने उनके राजनीतिक भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
ठुकराल पर पहले भी कई बार महिलाओं से अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लग चुके हैं। कभी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से विवादित भाषा के प्रयोग को लेकर वे सुर्खियों में रहे, तो कभी स्थानीय स्तर पर मारपीट के मामलों से उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन इन विवादों ने उनकी छवि पर गहरा असर डाला है।
फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं, और उन्होंने अब तक किसी नई पार्टी में शामिल होने की घोषणा नहीं की है। भाजपा से दूरी बनने के बाद से वे लगातार सियासी हाशिये पर हैं।
मगर लगातार बढ़ते विवाद उनकी राह मुश्किल बना रहे हैं।
हाल में सामने आई खबरों के अनुसार, राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल पर मारपीट के आरोप लगे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इन घटनाओं के बाद राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह ठुकराल के खिलाफ किसी बड़े राजनीतिक षड्यंत्र की कड़ी है, या सचमुच उनका राजनीतिक करियर समाप्ति की ओर बढ़ रहा है?
🗞️ संपादकीय टिप्पणी:
राजकुमार ठुकराल का नाम उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली रहा है। मगर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर राजनीतिक जमीन पर लौट पाएंगे, या विवादों की आंधी में उनकी सियासत पूरी तरह उड़ जाएगी।
Happy
1
100 %
Sad
0
0 %
Excited
0
0 %
Sleepy
0
0 %
Angry
0
0 %
Surprise
0
0 %