Breaking News

कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर में महिन्द्रा के दो नए वाहनों की भव्य लॉन्चिंग,XUV-7XO और XEV-9S की शानदार एंट्री

0 0
Share

कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर में महिन्द्रा के दो नए वाहनों की भव्य लॉन्चिंग
रुद्रपुर:महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के दो नए वाहनों—पेट्रोल व डीज़ल सेगमेंट में “XUV-7XO” और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में “XEV-9S”—की भव्य लॉन्चिंग आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि., किच्छा बाइपास रोड, रुद्रपुर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्री पंकज भट्ट, कमांडेंट 46वीं बटालियन पीएसी उपस्थित रहे। लॉन्चिंग कार्यक्रम में कम्पनी के सीएमडी श्री शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं शुभम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से वाहनों का अनावरण किया।
कार्यक्रम के दौरान कम्पनी के महाप्रबंधक (सेल्स) ने दोनों वाहनों के फीचर्स, खूबियों और महिन्द्रा कम्पनी की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी सम्मानित ग्राहकों एवं उपस्थित जनसमूह को दी। उन्होंने बताया कि दोनों नए मॉडल्स की बुकिंग 14 जनवरी से शुरू की जाएगी।
XUV-7XO : दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स
महिन्द्रा XUV-7XO कुल 6 वेरिएंट—AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L—में उपलब्ध है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीज़ल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹13.66 लाख से शुरू होती है।
इसका आकर्षक लुक स्मॉल पिक्सेल फॉग लैम्प्स और टॉप वेरिएंट में दिए गए 19 इंच अलॉय व्हील्स से और निखरता है, जबकि लोअर वेरिएंट्स में 18 व 17 इंच अलॉय एवं स्टील व्हील्स उपलब्ध हैं।
वाहन का प्रमुख आकर्षण नई ट्रिपल 12.3 इंच स्क्रीन है, जो डैशबोर्ड को अत्याधुनिक रूप देती है।
अन्य प्रमुख फीचर्स में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल वायरलेस फोन चार्जर, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट और अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
सुरक्षा फीचर्स के तौर पर इसमें 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS दिया गया है।
XEV-9S : नई पीढ़ी की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV
महिन्द्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV “XEV-9S” एक प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक वाहन है, जो लगभग 280 bhp की पावर, 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 7 सेकंड में और 500 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है।
यह SUV 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसके वेरिएंट्स में पैक वन अबव, पैक टू अबव, पैक थ्री और पैक थ्री अबव शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख रखी गई है।
कम्पनी के अनुसार, XEV-9S उन परिवारों के लिए आदर्श विकल्प है जो स्पेस, परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक के साथ इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना चाहते हैं। यह बड़े ICE SUV और अन्य EV सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धी के रूप में उभर रही है।
कुमार ऑटोव्हील्स का भरोसा
कम्पनी के निदेशकों ने बताया कि वे कार्य की गुणवत्ता और परफॉर्मेंस से कभी समझौता नहीं करते, इसी कारण कुमार ऑटोव्हील्स की गिनती देश के टॉप डीलर्स में होती है। उन्होंने महिन्द्रा वाहनों के रखरखाव और भविष्य में आने वाले नए सेगमेंट्स की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिन्द्रा कम्पनी के अधिकारी, शोरूम स्टाफ, इंश्योरेंस व फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!