Breaking News

रुद्रपुर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, महाशिवरात्रि से पहले शिवमय हुआ शहर

0 0
Share

रुद्रपुर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, महाशिवरात्रि से पहले शिवमय हुआ शहर
रुद्रपुर। 14 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों का वापस लौटना शुरू हो गया है। बीते दिवस भी अनेक कांवड़िये “बम बम भोले” के जयकारों के साथ रुद्रपुर पहुंचे, जहां श्री गोलोक धाम सेवा समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
समाजसेवी रवि बाटला और भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने समिति के बैनर तले हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में “बम बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भारत भूषण चुघ ने बताया कि समिति पिछले 15 वर्षों से लगातार कांवड़ियों का स्वागत करती आ रही है। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। जगह-जगह कांवड़ियों के स्वागत की व्यवस्थाएं की जा रही हैं और भोले भक्त श्रद्धा व भक्ति के साथ गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। शिवरात्रि पर सभी मंदिरों और शिवालयों में विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान शुभम मंडल, शिव विश्वास, देवेंद्र, सूरज, तेजराम, निर्मल, अजय, श्याम चरण, अजय मिश्रा, अमन कुमार, बिट्टू, गोपाल मंडल, संतोष कुमार, नयन दास, नरेश दत्त, सूर्य प्रताप भंडारी, राजू श्रीधर, नेहा, सुमन, स्वाति, मीना, मुनमुन, आदित्य सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!