रुद्रपुर में जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स का होगा कल भव्य शुभारंभ,
कपिल शर्मा शो के ‘चिंकी-मिंकी’ मचाएंगी धमाल
रुद्रपुर: हल्द्वानी में सफलता के बाद अब जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स रुद्रपुर शहर में कल से अपने नए शोरूम का शुभारंभ करने जा रहा है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए कपिल शर्मा शो से लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार चिंकी और मिंकी अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स के स्वामी अतुल वर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा ग्राहकों का विश्वास रही है। उन्होंने कहा कि जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स 100 प्रतिशत शुद्धता, उच्च गुणवत्ता और भरोसे के साथ ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
अतुल वर्मा ने यह भी कहा कि रुद्रपुर में जय महालक्ष्मी ज्वेलर्स अपनी अलग पहचान, बेहतरीन डिज़ाइन और पारदर्शी व्यापार नीति के कारण शहर में एक विशेष स्थान बनाएगा।
शहरवासियों में इस भव्य उद्घाटन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और ज्वेलरी प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं होगा।

इस भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।



