धूमधाम से मंदिर पहुंचा माता अटरिया का डोला,
पूजा अर्चना के साथ हुई स्थापना, जगह जगह हुआ स्वागत

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: प्रसिद्ध आस्था की देवी अटरिया माता का डोला गुरुवार को पूजा अर्चना के साथ रम्पुरा स्थिति अटारिया माता मंदिर से रवाना होकर अटारिया मंदिर पहुंचा। जहां पूजा अर्चना के बाद माता की मंदिर में स्थापना की । धूमधाम से निकले माता के डोले का जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डोले में भक्त नाचते गाते हुए नजर आए।
मंदिर की मंहत/प्रबंध माता श्रीमती पुष्पा देवी ने कहा कि रुद्रपुर में आदि काल से अटारिया माता के मंदिर पर भक्तों की अपार आस्था है।हर वर्ष नवरात्र पर माता का डोला रम्पुरा से चलकर जगतपुरा स्थिति मंदिर पहुंचता है,जिसके बाद मेरा शुरू हो जाता है।इस वर्ष 15 आप्रैल तक मेला लगेगा, जिसमें हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी लाखों की संख्या में भक्त पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे।
पंडित पंकज गौड ने बताया कि इस बर्ष मेला में भक्तों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जायेगा। इसके लिए प्रशासन के साथ मेला कमेटी भी पूरा ध्यान रखेगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेला में जलपरी समेत कई आकर्षक का केंद्र रहेंगे।तरह तरह के झूलें भी मेला मौजूद हैं।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा,अनिल शर्मा , पूर्व महापौर रामपाल सिंह, एडवोकेट प्रोमद मित्तल रमपुरा समेत बड़ी सख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे l



