आयुष्मान कार्ड में मनमानी उजागर: शिकायत के बाद मेडिसिटी हॉस्पिटल ने लौटाए पैसे
रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना में निजी अस्पतालों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। रुद्रपुर स्थित द मेडिसिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के तहत भर्ती एक महिला मरीज से इलाज के दौरान नियमों के विपरीत पैसे वसूले गए, हालांकि शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन को रकम वापस करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, महिला का इलाज आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत चल रहा था। इलाज के दौरान अस्पताल द्वारा अल्ट्रासाउंड कराए जाने की बात कही गई, लेकिन इसके नाम पर अस्पताल परिसर में ही महिला के परिजनों से रुपये जमा करा लिए गए।
जब इस अनियमितता की शिकायत महिला के परिवारजनों ने की, तब मामला दबाव में आया और हॉस्पिटल प्रबंधन ने जमा कराई गई राशि वापस कर दी।
➡️ सवाल यह है कि यदि शिकायत न होती, तो क्या पैसे लौटाए जाते?

स्थानीय लोगों का कहना है
कि मेडिसिटी हॉस्पिटल की इस तरह की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे अस्पतालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और आयुष्मान योजना का लाभ लेने वाले मरीजों का शोषण हो रहा है।
अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है
👉 क्या आयुष्मान भारत योजना को निजी अस्पतालों द्वारा कमाई का जरिया बनाया जा रहा है?
👉 क्या स्वास्थ्य विभाग इन मामलों पर आंख मूंदे बैठा है?
👉 रुद्रपुर के द मेडिसिटी हॉस्पिटल से जुड़े ऐसे एक नहीं, कई मामले जल्द ही सामने लाए जाएंगे।
👉 यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि व्यवस्था पर उठता बड़ा सवाल है।



