Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने भगवानपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर जनता क़ो किया समर्पित

0 0
Share

विधायक शिव अरोरा ने भगवानपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर जनता क़ो किया समर्पित

रुद्रपुर:  विधायक शिव अरोरा ने ग्राम सभा भगवानपुर में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण कर जनता क़ो समर्पित किये गये।
भगवानपुर पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा का स्थानीय लोगो द्वारा फूलमालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
वही विधायक शिव अरोरा ने दानपुर, किरतपुर, बागवाला, भगवानपुर कोलड़िया के एक मात्र शमशान घाट जिसकी सौंदर्यकरण कि मांग काफ़ी समय से चली आ रही तो वही विधायक शिव अरोरा ने जनता कि मांग के अनुसार विधायनिधि से 9 लाख कि धनराशि जारी करते हुऐ शमशान घाट के सौंदर्यकरण व बाढ़ से बचाव हेतु सुरक्षा दीवार बनने के कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा भगवानपुर क्षेत्र एक मात्र श्मशान घाट मुक्ति गृह पूर्ण रूप से व्यवस्थित नजर आये ऐसा उनका प्रयास है और आने वाले समय में कार्य पूर्ण होने के बाद यहाँ कि स्थिति बेहतर होंगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
वही विधायक शिव अरोरा ने भगवानपुर कोलड़िया क्षेत्र में ही तारा गोड़ के घर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले 5 लाख की लागत से बने सीसी सड़क का लोकार्पण कर जनता क़ो समर्पित किया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले क्षेत्र में विकास कार्यों क़ो लगातार रफ्तार देने का कार्य किया जा रहा है। विधायक बोले वह लगातार विधानसभा रुद्रपुर के भ्रमण पर है और अलग अलग क्षेत्रों में लोगो से संवाद कर रहे है।
उन्होंने कहा विकास कार्य क़ो हर क्षेत्र में पंहुचाने का कार्य किया गया है जिन मार्गो की हालत ऐसी होती थी जहाँ कीचड या सड़क के नाम पर कुछ नजर नहीं आता था आज वह क्षेत्र में गाड़िया वाहन सरपट दौड़ते नजर आ रहे है यह सब कार्य करने की इच्छा शक्ति से सम्भव हो पाया है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, गुरबाज दुमरा, ग्राम प्रधान भगवानपुर विनीत सोलंकी, बागवाला प्रधान प्रमोद, दानपुर प्रधान मंदीप वर्मा, किरतपुर प्रधान आशीष यादव, पूर्व प्रधान विजेंद्र चौधरी, निर्मला सिंह, सुनीता साहनी, भरत धीमान, भरत मिश्रा, मनमोहन, पूजा रानीं, कुदीप चंद, आर के शर्मा, राजेश तिवारी, राजीव शुक्ला, रविशंकर, कमलेश्वर जेटली, कमल जोशी, अजितेश, आयुष चिलाना, अभय सोलंकी, अजीत सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!