Breaking News

भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदम कद कास्य प्रतिमा विधायक शिव अरोरा ने कराई स्थापित

0 0
Share

*भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदम कद कास्य प्रतिमा विधायक शिव अरोरा ने कराई स्थापित*
*विधायक बोले भगत सिंह चौक का बदला स्वरूप! जल्द होगा भव्य रूप से प्रतिमा का अनावरण*

रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा ने किया अपना वादा पूरा भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदम कद की कास्य प्रतिमा की गई स्थापित।
विधायक शिव अरोरा बोले भगत सिंह चौक मुख्य बाजार का दिल कहा जाता है जो अनेको प्रदर्शन कार्यक्रम का दशकों से साक्षी रहा है उस भगत सिंह चौक जो काफ़ी जर्जर हाल में था उसका सौंदर्यकरण उनके द्वारा विधायक निधि से करवाया गया साथ ही पर्यटन विभाग के माध्यम से विधायक शिव अरोरा ने एक बहुत सुन्दर आदम कद की कास्य प्रतिमा शहीद भगत सिंह की लगवाने की घोषणा उनके द्वारा की गई थी जो भगत सिंह चौक पर विधायक शिव अरोरा ने 7 कुंटल वजनी 20 लाख की लागत से कास्य प्रतिमा व प्रतिमा स्थल सौंदर्यकरण का कार्य इसमें किया जाना है, साथ ही विधायक ने कहा यह ऊधम सिंह नगर जिले में पहली कास्य प्रतिमा होंगी जो इतनी खूबसूरत ओर भव्य है शायद आस पास ऐसी पहली प्रतिमा भगत सिंह चौक पर स्थापित की गई है जो रुद्रपुर क्षेत्र के लिये गौरव की बात है।
मुख्य बाजार में भगत सिंह चौक जो एक नये स्वरूप में नजर आयेगा, अब शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगने से ओर भव्य दिव्य नजर आयेगा, आज प्रतिमा स्थापित की गई है जल्द भव्य व बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।
विधायक शिव अरोरा के भगत सिंह चौक पहुँचने पर विभिन्न समाजिक सगठनो गुरुद्वारा कमेटी, व्यापारी सहित अनेको लोगो ने आभार व्यक्त किया विधायक अरोरा के कार्य की सरहाना की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से इस कार्य में समय लगा लेकिन अंत में भगत सिंह चौक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से व बाकि शेष कार्य पूर्ण होते ही बहुत सुन्दर ओर भव्य नजर आने वाला है, बाजार आने वाले लोगो के लिये यह आकर्षण का केंद्र होगा, जबकि पूर्व में भगत सिंह चौक की हालत जर्जर थी जानवर गंदगी वहाँ नजर आती थी मगर वर्तमान में भगत सिंह चौक की तस्वीर बदल चूकि है

विधायक शिव अरोरा ने कहा विधायक बनने के बाद से मेरी इच्छा थी भगत सिंह चौक की तस्वीर बदलनी चाहिए ओर जनता के आशीर्वाद से यह कार्य हमने कर दिखाया है।

इस दौरान, नरेश ग्रोवर,सुरमुख सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, हरजीत सिंह, अरुण चुघ, हर्बन्स चुघ, केवल बत्रा, अशोक गुम्बर, मोहित बत्रा, मनीष गोस्वामी, रजनीश ग्रोवर, मनोज मदान, अमित नारंग, मोहित चड्डा, पवन गाबा, मयंक कक्कड़, मुकेश पाल, वासु गुम्बर, आदि लोग मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!