Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपकर जिला अस्पताल का निर्माण त्रिशूल चौक के पास किये जाने की रखी मांग

0 0
Share

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपकर जिला अस्पताल का निर्माण त्रिशूल चौक के पास किये जाने की रखी मांग

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपकर जिला अस्पताल को अपने पुराने स्थान त्रिशूल चौक के समीप बनाने की रखी मांग।
विधायक ने बताया की रुद्रपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है ओर मेडिकल कॉलेज मे जल्द एमबीबीएस की कक्षाएं आरंभ हो जाएगी।
ऐसे मे जिला अस्पताल जो मेडिकल कॉलेज के परिसर मे संचालित हो रहा था वह मेडिकल कॉलेज मे विलय हो गया है ।
इसको देखते हुऐ त्रिशूल चौक के पास एक नवीन जिला अस्पताल का निर्माण जिला मुख्यालय रुद्रपुर मे किया जाना अति महत्वपूर्ण है जिसका प्रस्ताव त्रिशूल चौक ( पुराना इंद्रा चौक ) के पास 13 एकड़ जमीन उपलब्ध है जिसमे पहले जिला अस्पताल संचालित होता था ओर यह क्षेत्र रुद्रपुर का केंद्र है जहाँ लोगो को आने जाना काफ़ी सुविधाजनक होगा, साथ हीं इससे लगे क्षेत्र रम्पुरा, भदाईपूरा, रेशमबड़ी, प्रीत बिहार, खेड़ा, दूधियानगर मे रहने वाले हजारों परिवारों को इसका सीधा लाभ होगा इसको देखते हुऐ जिला अस्पताल हेतु यह स्थान काफ़ी उपयुक्त है।
विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया इस जिला अस्पताल निर्माण से सम्बंधित डीपीआर ( 135 करोड़ ) का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा शासन को भेज दिया गया है,ऐसे मे इस जनहित ओर क्षेत्र की जनता से जुड़े जिला अस्पताल के निर्माण के लिये शीघ्र स्वीकृति दी जाये जिससे इस बहुत महत्वपूर्ण मांग को धरातल पर उतारा जा सके।
विधायक शिव अरोरा ने कहा जिला अस्पताल अपने पुराने स्थान पर संचालित होने से
इसका लाभ गरीब जनता को होगा ओर छोटी बीमारियों के लिये गरीब जनता को मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक शिव अरोरा ने आशा व्यक्त की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो विकास के विजन को लेकर प्रदेश का विकास कर रहे है तो ऐसे मे इस जनहित से जुड़े विषय को भी गंभीरता से लेते हुऐ इस जिला अस्पताल के निर्माण की जल्द स्वीकृति देंगे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!