Breaking News

रुद्रपुर में नौवां सामूहिक विवाह समारोह: 21 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंधे वैवाहिक बंधन में

0 0
Share

रुद्रपुर में नौवां सामूहिक विवाह समारोह: 21 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंधे वैवाहिक बंधन में

रुद्रपुर – सर्व समाज कल्याण समिति और लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के तत्वावधान में नौवां सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। गल्ला मंडी से बैंड बाजे के साथ 21 दूल्हे रथों पर सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। फुटबॉल मैदान पहुंचने पर वधू पक्ष की ओर से वर पक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात वैवाहिक रस्में प्रारंभ की गई। वर पक्ष के मंच पर विराजमान होने के पश्चात 21 वधुएं अपनी सखी सहेलियां और परिवार के साथ लाल जोड़े में वहां पहुंची। जहां विधि विधान से जयमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज और गायत्री परिवार की ओर से विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें मंत्रोच्चारण के मध्य वर वधू के फेरों की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसी के साथ 21 जोड़े जीवन भर के लिए एक दूजे के हो गए। इस वैवाहिक समारोह में दूधिया मंदिर के शिवानंद जी महाराज, मंदिर मनकामेश्वर के स्वामी नारायण चैतन्य, सोमानंद जी महाराज, अशोक जी महाराज समेत तमाम साधु संतों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग भी सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे और वर वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखी जीवन की कामना की। कार्यक्रम संयोजक चुघ ने बताया की संस्था व जन सहयोग से वर वधु को उचित दान दहेज देकर विदा किया गया। जिसमें डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, सिलाई मशीन ,पंखा, बर्तन इत्यादि शामिल है। लघु व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया की पूरी जांच पड़ताल के बाद 21 जोड़ों का चयन किया गया है जो सभी मानको पर खरे उतरते हैं। विवाह संपन्न होने के पश्चात भोजन की व्यवस्था की गई जहां सैकड़ो लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद देकर भोजन ग्रहण किया।इस दौरान मनोज गुप्ता, विकास बंसल, कमलदीप सोनकर, मधु डे, अशोक शाह, गौरव ,दीप गुप्ता पूरन पांडेय, राजीव कुमार, विकाश आर्य, प्रवीन जोशी, महेश पांडेय, जगदंबा कौशिक, मोनू ठाकुर, महेश ठाकुर, अनिल चौहान,आनंद दुबे, गणेश पाण्डेय, पप्पू राजपूत, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पूर्व मेयर रामपाल, स्वामी सोमानंद महाराज जी, स्वामी शिवानंद महाराज जी, स्वामी अशोकनाथ जी महाराज ,Rss के वरिष्ठ प्रचारक डाल चंद जी, सुमित गुप्ता, आयुष गुप्ता, दीप्ति संधू अनिल गुप्ता ,संजय ठुकराल, मुकेश वशिष्ठ, धीरेंद्र मिश्रा ,अमित नरंग समस्त लोग उपस्थित थे

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!