Breaking News

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान को सफल बनाने में मीडिया की अहम भूमिका: नितिन उपाध्याय

0 0
Share

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान को सफल बनाने में मीडिया की अहम भूमिका: नितिन उपाध्याय

रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनसरोकारों से जुड़ी पहल “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” को प्रभावी बनाने की दिशा में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड नितिन उपाध्याय ने जिला सूचना कार्यालय, रुद्रपुर में जनपद के पत्रकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

संयुक्त निदेशक ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही, सटीक और व्यापक जानकारी आम जनता तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया, ताकि वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 17 दिसम्बर से 45 दिनों तक विशेष अभियान “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं में पंजीकरण तथा लाभ वितरण किया जा रहा है।

संयुक्त निदेशक ने कहा कि इस जनहितकारी अभियान की सफलता के लिए मीडिया का सहयोग अनिवार्य है, जिससे अधिक से अधिक लोग शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को प्रेस क्लब के संचालन हेतु स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित नियमावली तैयार करने तथा खटीमा में प्रेस क्लब की स्थापना के लिए प्रस्ताव शीघ्र महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और मीडिया से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में अजय जोशी, सुरेन्द्र गिरधर, भरत शाह, दीप बेलवाल, सौरभ गंगवार, दुर्गेश तिवारी, बीरेंद्र बिष्ट, वेद यादव, विकास कुमार, ललित शर्मा, रमेश चन्द्रा, राजेन्द्र सिंह कण्डारी, अनुप झा, विजय कुमार, प्रेम कुमार, सुमित शर्मा, अर्जुन कुमार सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!