Skip to the content
- कट्टे में छुपाकर बेच रहा था मौत का सामान,एक आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर : अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 19 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त श्याम सिंह को एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 38 पाउच, जिनमें करीब 19 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी, के साथ धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से लाया था और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र रिंगवाल, कांस्टेबल 1092 ललित मोहन तथा कांस्टेबल 20 दिलीप कुमार शामिल रहे। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी
Happy
0
0 %
Sad
0
0 %
Excited
0
0 %
Sleepy
0
0 %
Angry
0
0 %
Surprise
0
0 %
error: Content is protected !!